iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsस्कूल के वाइस प्रिंसिपल के घर चोरी:खिड़की तोड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के...

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के घर चोरी:खिड़की तोड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के गहने ले फरार; होम टाउन गया था परिवार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजगुरु नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े मकान से सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित परिवार लुधियाना के प्रसिद्ध DCM YES स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को दी गई शिकायत में राजगुरु नगर निवासी शरद अग्रवाल ने बताया कि 6 जून को स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण वह पूरे परिवार के साथ अपने होम टाउन आगरा (उत्तर प्रदेश) गए हुए थे। जाने से पहले उन्होंने मकान को अच्छी तरह से लॉक किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

खिड़की और अलमारी के ताले टूटे मिले

शरद अग्रवाल ने बताया कि जब वह 14 जून को आगरा से सपरिवार लुधियाना अपने घर लौटे, तो मुख्य गेट खोलकर अंदर जाते ही उन्होंने देखा कि खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया था और उसमें रखे सोने, चांदी और डायमंड (हीरे) के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की बारीकी से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत केस दर्ज किया है।

इस पूरे मामले की तफ्तीश एएसआई उमेश कुमार को सौंपी गई है। आसपास के इलाकों और राजगुरु नगर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अमृतसर से भागा ड्रोन तस्करी का आरोपी उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था

Buland kesari/अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने...

You cannot copy content of this page