Buland kesari/होशियारपुर में बुधवार को 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। सुबह बच्ची वॉशरूम के लिए खेतों की तरफ गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो मक्की के खेतों में कुत्ते उसे नोचते मिले
परिजनों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा था।
कुत्तों ने कुल्हे से तो हड्डी तक चबा डाली थी। इसके साथ ही सिर भी बुरी तरह खा लिया था। बच्ची को जब लाया गया तो उसका सिर खुला हुआ था। बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है।

पिता ने बताया पूरा मामला, 3 पॉइंट में पढ़िए
- वॉशरूम के लिए खेत की तरफ गई थी बेटी: बच्ची के पिता प्यारे लाल ने कहा कि बेटी तीसरी क्लास में पास के ही सरकारी स्कूल पढ़ती थी। सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सलोनी स्कूल जाने के लिए तैयार थी। इस दौरान उसने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। इतना कहने के बाद वह खेतों की तरफ चली गई।
- मक्की के खेत में बच्ची को चिल्लाते सुना: काफी देर तक घर न लौटने पर जब उसे सवा 9 बजे के करीब ढूंढना शुरू किया तो खेतों में मक्की की ऊंची फसल के बीच 2-3 आवारा कुत्तों और बच्ची को चिल्लाते हुए सुना। कुत्ते उसे नोच रहे थे। उन्होंने बच्ची को वहां से उठाया और बदहवास हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- सिर खाया, कूल्हे की हड्डी तक चबाई: डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को कूल्हे से बुरी तरह खाया था। कूल्हे से तो हड्डी तक चबा डाली थी। इसके साथ ही सिर भी बुरी तरह खा लिया था। बच्ची को जब लाया गया तो उसका सिर खुला हुआ था। गले पर भी काटने के निशान थे।
पिता बोले- सब कुछ अचानक हो गया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला परिवार 2 साल से टांडा के खरला खुर्द में रहकर मजदूरी कर रहा है। परिवार में पत्नी और 8 साल की बच्ची सलोनी थी। पिता ने रोते हुए बताया कि सब कुछ अचानक हो गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम सिविल अस्पताल टांडा के डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने के लगभग 80 गहरे निशान थे। कुत्तों ने बच्ची के गले, सिर और शरीर के निचले हिस्से को इतनी बुरी तरह से नोचा था कि एक तरफ का मांस हड्डी तक गायब हो चुका था।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








