iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News'बच्चों हमें माफ कर दो' लिखकर माता-पिता ने जहर निगला:लुधियाना में बेटा...

‘बच्चों हमें माफ कर दो’ लिखकर माता-पिता ने जहर निगला:लुधियाना में बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेसुध मिले, बीमारी से परेशान थे; सुसाइड नोट बरामद

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक दंपती ने देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेड पर बेसुध हालत में पड़े थे। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था- ‘हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी का हाथ नहीं है। बच्चों हमें माफ कर देना।’

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल थाना जोधां पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक नरिंदर कौर और गुरमीत सिंह ने बीती रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
मृतक नरिंदर कौर और गुरमीत सिंह ने बीती रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

जानिए पूरा मामला…

  • गांव पमाल के रहने वाले, 3 बच्चों के पेरेंटः मृतकों की पहचान थाना जोधां के अधीन गांव पमाल गुरमीत सिंह (55) और उनकी पत्नी नरिंदर कौर (55) के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी के अनुसार, दंपती के तीन बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी कनाडा में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा लुधियाना में ही एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता है।
  • बेटे ने कई बार फोन किए, किसी ने नहीं उठायाः मंगलवार रात करीब साढ़े 3 बजे जब बेटा ड्यूटी से घर लौट रहा था तो उसने माता-पिता को कई बार फोन और मैसेज किए, लेकिन उनका मोबाइल बंद था और किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। घर पहुंचने पर उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था।
  • बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेड पर बेसुध मिलेः जब बेटे ने घर के अंदर जाकर देखा तो माता-पिता बेड पर बेसुध हालत में पड़े थे। उसने आवाज दी और हिलाया तो वो हिले नहीं इसके बाद उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
  • 5-6 साल से बीमार थी महिलाः मृतका के भाई पंकज ने बताया कि नरिंदर कौर पिछले 5-6 साल से बीमार थी। उनकी शुगर काफी बढ़ी हुई थी और आंखों से भी ठीक से दिखाई नहीं देता था। पत्नी की बीमारी को लेकर गुरमीत सिंह भी मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे।

अब पढ़िए सुसाइड नोट में दंपती ने क्या लिखा…

दंपती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था-

iTree Network Solutions +91-8699235413
QuoteImage

गुरमीत सिंह और नरिंदर कौर… हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी दोस्त या रिश्तेदार का हाथ नहीं है। ना ही परिवार पर कोई कार्रवाई की जाए। मेरे बेटे मेरी किसी से कोई देनदारी नहीं है और ना ही कोई जानकारी है। जो मैंने किया अपने सिर पर किया। इसलिए बच्चों को तंग परेशान ना किया जाए। मेरे बच्चों हमें माफ कर दो। हम तुम्हारा साथ नहीं दे सके। गरीबी में जन्म लिया, गरीबी में मर गए। मैं दोबारा बयान करता हूं कि मरने पर जो लिखा सच लिखा।

QuoteImage

पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट। जिसमें दोनों ने गरीबी के कारण सुसाइड की बात कही।
पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट। जिसमें दोनों ने गरीबी के कारण सुसाइड की बात कही।

पुलिस बोली- सुसाइड नोट की जांच कर रहे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। थाना जोधां के एसएचओ मीत ने कहा कि इस मामले में सुसाइड संबंधी ही कार्रवाई की जा रही है। किसी को नामजद नहीं किया जा रहा।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Thalapathy Vijay के बेटा ले रहा फिल्मों में एंट्री, इस तारीख को रिलीज होगी पहली फिल्म

Buland kesari/साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay के बेटे जेसन संजय अब फिल्मी दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रहे हैं। जेसन अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म...

You cannot copy content of this page