बुलंद केसरी ब्यूरो: जालंधर, 6 जुलाई/ जालंधर के मेयर विनीत धीर की पूजनीय माता स्वर्गीय आशा धीर धर्मपत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार धीर की रस्म पगड़ी समागम आज श्री देवी तालाब मंदिर स्थित श्री राम हॉल में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर शोक व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने दिवंगत आशा धीर के सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति उनके सकारात्मक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है तथा उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
रस्म क्रिया के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम अरदास एवं प्रार्थना की गई। शोक सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मेयर विनीत धीर एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस मौके अन्य के अलावा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता नितिन कोहली, चंद्र ग्रेवाल, डीसी वरजित वालिया, सीपी सतिंदर सिंह, टीनू, मंत्री महिंद्र भगत, अतुल भगत, अमृतपाल सिंह चेयरमैन, मुकेश सेठी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, बलबीर बिट्टू के अलावा राजन चोपड़ा, शीतल अंगूराल, सुखमिंद्र सिंह राजपाल, अमरप्रीत सिंह, के अलावा अनेकों नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस मौके स्टेज का संचालन प्रो. एमपी सिंह ने संभाला।
बुलंद केसरी परिवार भी स्वर्गीय आशा धीर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









