iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के वार्ड 26 में दूषित पेयजल की सप्लाई:पैसे देकर पानी खरीदने...

जालंधर के वार्ड 26 में दूषित पेयजल की सप्लाई:पैसे देकर पानी खरीदने को मजबूर लोग; चुनाव में वोट मांगने वाले नेता गायब

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के वार्ड नंबर 26 के निवासी पिछले 3 सालों से पीने के साफ पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं का आरोप है कि उनके घरों में आने वाला सप्लाई का पानी बेहद गंदा, बदबूदार और रेत (रेता) से भरा होता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हालत यह है कि ब्रश कराने और पीने के लिए लोगों को बाजार से मोल का पानी खरीदना पड़ रहा है। चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगने वाले नेता और पार्षद अब फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

3 सालों से नलों से टपक रहा है ‘ज़हर’

स्थानीय महिला रजनी और अन्य निवासियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बोतलों में भरा गंदा पानी दिखाया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी में इतनी ज्यादा रेत और मिट्टी आती है कि वह पीने लायक तो दूर, कपड़े धोने या नहाने के काम भी नहीं आ रहा।

लोगों का कहना है कि दोपहर के समय पानी से बेहद गंदी बदबू आती है। अगर पानी को थोड़ी देर बाल्टी या टंकी में रख भी दिया जाए, तो नीचे सिर्फ रेत की मोटी परत जम जाती है। इस गंदे पानी को पीने की वजह से इलाके के बच्चों और बुजुर्गों के पेट खराब हो रहे हैं और लोग लगातार बीमारियों का शिकार बन रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ब्रश करने तक के लिए खरीदना पड़ रहा फिल्टर पानी

स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि सुबह बच्चों को ब्रश कराने के लिए भी घरों में साफ पानी उपलब्ध नहीं है। लोग फिल्टर वाले पानी के गिलास और बोतलें बाजार से खरीदकर ला रहे हैं। घर के रोजमर्रा के कामों और खाना पकाने के लिए भी लोगों को जेब ढीली कर हर दिन मोल का पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

चुनाव जीतने के बाद मुंह मोड़ा

स्थानीय लोगों ने नेताओं और स्थानीय पार्षद पर तीखा हमला बोला है। निवासियों का कहना है कि जब चुनाव (इलेक्शन) का समय होता है, तो यही नेता हाथ जोड़कर आते हैं और खुद को ‘अपना परिवार’ बताते हैं। लेकिन आज जब यह परिवार पिछले तीन सालों से गंदे पानी की समस्या से तड़प रहा है, तो कोई सुध लेने नहीं आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में आज नहीं चलेंगी सरकारी बसें:कच्चे ड्राइवर-कंडक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर; पनबस में प्राइवेट वॉल्वो डालने से भड़के

Buland kesari/जालंधर में पनबस और रोडवेज के डिपो-1 और 2 से आज (10 जून) बसें नहीं चलेंगी। प्राइवेट प्लेयर को पनबस की किलोमीटर स्कीम...

You cannot copy content of this page