iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में आज नहीं चलेंगी सरकारी बसें:कच्चे ड्राइवर-कंडक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर; पनबस...

जालंधर में आज नहीं चलेंगी सरकारी बसें:कच्चे ड्राइवर-कंडक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर; पनबस में प्राइवेट वॉल्वो डालने से भड़के

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में पनबस और रोडवेज के डिपो-1 और 2 से आज (10 जून) बसें नहीं चलेंगी। प्राइवेट प्लेयर को पनबस की किलोमीटर स्कीम में उतारने के विरोध में ड्राइवर-कंडक्टर काम छोड़ अपने-अपने डिपो पर धरना देंगे। इस दौरान कच्चे मुलाजिम सरकार के फैसले का विरोध करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कच्चे कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। पहले ये हड़ताल 22 से 24 जून तक होने थी लेकिन मंगलवार को चंडीगढ़ में पनबस में किलोमीटर स्कीम की वॉल्वो को हरि झंडी दिखाने से मुलाजिम भड़क गए और पहले हड़ताल पर उतर गए। पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिम भी दोपहर 12 बजे से इस हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाली 11 जून को मुख्यमंत्री आवास (सीएम कोठी) का घेराव किया जाएगा।

डिपो-1 प्रधान बोले-एक साल से मांगों को लेकर बात कर रहे जालंधर के पीआरटीसी डिपो-1 के प्रधा विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कच्चे कर्मचारी पिछले 1 साल से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की तरफ से केवल खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में किलोमीटर स्कीम बसों का विरोध, कच्चे मुलाजिमों को तुरंत पक्का करना और सस्पेंड या नौकरी से निकाले गए कर्मियों की बहाली शामिल है। लंबे समय से लंबित इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आखिरकार कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राइवेट बसों को सरकारी में लाकर प्रोमोट कर रही सरकार विक्रम सिंह ने बताया कि वित्त मंत्री ने कर्मचारियों के विरोध के बावजूद 9 जून को चंडीगढ़ से किलोमीटर स्कीम में डाली गई वाल्वो बसों को झंडी दिखाई। पंजाब रोडवेज के इतिहास में कभी भी पनबस में किलोमीटर स्कीम की बस नहीं लाई गई।

बादल सरकार में भी इसका विरोध हुआ था और तब इस स्कीम को रद्द कर दिया गया था। वित्त मंत्री सरकारी लुक वाली प्राइवेट प्लेयर की बसों को घुसा रहे हैं। सरकार के इसी कदम ने आग में घी डालने का काम किया है। कर्मचारियों का कहना है कि वित्त मंत्री अगर प्राइवेट मालिकों की बसों को प्रमोट करने और उन्हें हरी झंडी देने की जगह, सरकारी बेड़े में नई बसों को शामिल करने का ऐलान करते, तो इस हड़ताल को टाला जा सकता था।

यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, आंदोलन होगा तेज कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी और इसके लिए उन्होंने पहले ही विभाग को लिखित नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

बुधवार दोपहर 12 बजे से पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी भी पूरी तरह से काम बंद कर देंगे। 2 प्रमुख परिवहन संगठनों के एक साथ आने से पंजाब भर में आम जनता और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर के वार्ड 26 में दूषित पेयजल की सप्लाई:पैसे देकर पानी खरीदने को मजबूर लोग; चुनाव में वोट मांगने वाले नेता गायब

Buland kesari/जालंधर के वार्ड नंबर 26 के निवासी पिछले 3 सालों से पीने के साफ पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों,...

You cannot copy content of this page