Buland kesari/जालंधर में 500 रुपए के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार से कुछ पैसे भी छीन लिए गए। न्याय की गुहार लगाते हुए वे जालंधर के थाना नंबर 13 पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी पक्ष के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि आरोपी पैसे डायरी या खाते में दर्ज होने की बात कर रहे थे, जबकि मामला केवल लगभग 500 रुपए का था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

तीन-चार युवकों ने किया हमला
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सास के साथ कहीं जा रहे थे, तभी अचानक तीन-चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि वे रोजी-रोटी के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।
महिला के साथ बदसलूकी, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू और सास के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया, उनकी स्कूटी तोड़ दी और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इस दौरान उनके पास मौजूद नकदी भी छीन ली गई। इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार जालंधर के थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उनके पास आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य सबूत भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ हजार रुपए के लेन-देन को लेकर इस तरह का जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है और वे आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








