Buland kesari/Jalandhar News: जालंधर शहर के काला सिंघया रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रद्दी और कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और इसका घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, तेज हवा और गोदाम में रखे ज्वलनशील कबाड़ के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे फायरकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) में यह गोदाम रद्दी और कबाड़ के सामान को साफ करने और स्टोर करने के लिए उपयोग किया जाता था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की संभावना जताई जा रही है।
आग की वजह से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते हुए एहतियातन गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, ताकि किसी बड़े विस्फोट या हादसे से बचा जा सके।
घर को नुकसान
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से पास के एक घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी रहीं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








