iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में BJP नेता की अपील- SIR में सहयोग करें:केडी भंडारी बोले-...

जालंधर में BJP नेता की अपील- SIR में सहयोग करें:केडी भंडारी बोले- कांग्रेस को प्रक्रिया से घबराहट हो रही, वोटर रिकॉर्ड पर उठाए सवाल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब और चंडीगढ़ में चुनाव आयोग ने 15 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए अपनाई जा रही है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस बीच, भाजपा नेता केडी भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए करतार बस परिवार का उदाहरण देकर फर्जी वोटों के बड़े दावे किए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भंडारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी हाल ही में SIR हुआ था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में लगभग 91 लाख फर्जी वोट काटे गए, जिनमें बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृतक शामिल थे। उनके अनुसार, मतदाता सूची के इस शुद्धिकरण से चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

केडी भंडारी ने कांग्रेस नेता पर किया कटाक्ष

केडी भंडारी ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी को इस प्रक्रिया से घबराहट हो रही है। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए करतार बस के मालिक का उदाहरण दिया। भंडारी ने आरोप लगाया कि करतार के नाम पर वर्तमान में 165 वोट दर्ज हैं, जबकि उनके परिवार में केवल 6 से 7 सदस्य ही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बाकी की वोटें आखिर किसकी हैं?

भंडारी ने 2006 में भी फर्जी वोट कटवाई थीं

iTree Network Solutions +91-8699235413

भंडारी ने पुरानी बातों का जिक्र करते हुए बताया कि 2006 में भी उन्होंने फर्जी वोट कटवाई थीं। उस समय पंप कर्मियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों के नाम गलत तरीके से शामिल किए गए थे। उनका तर्क है कि कर्मचारियों का वोट वहीं होना चाहिए जहां वे स्थायी रूप से निवास करते हैं, न कि उनके कार्यस्थल पर फर्जी तरीके से।

बीजेपी नेता ने पंजाब के लोगों से की अपील

उन्होंने ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की करीब 40 हजार फर्जी वोटें काटी गई थीं। भंडारी ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वे 15 जून से शुरू होने वाले इस अभियान में अधिकारियों का सहयोग करें, ताकि पंजाब में लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सके।

बता दें कि, पंजाब में वर्तमान में लगभग 2.14 करोड़ मतदाता हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वोटर लिस्ट में केवल वास्तविक मतदाताओं के नाम हो। इस दौरान बीएलओ हर घर का दौरा करेंगे, नए वोट बनाएंगे और मृतकों या फर्जी लोगों के नाम काटेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

132 साइबर ठग अरेस्ट:19 लग्जरी कारें, 229 मोबाइल बरामद, विदेशियों को बनाते थे शिकार; 300 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज

Buland kesari/लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 132 ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य...

You cannot copy content of this page