iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsटारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 2 बदमाश अरेस्ट:2 पिस्टल-कारतूस बरामद; गैंगस्टर लक्खा...

टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 2 बदमाश अरेस्ट:2 पिस्टल-कारतूस बरामद; गैंगस्टर लक्खा के इशारे पर करते वारदात

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना में थाना लाडोवाल की पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर का मोटरसाइकिल, 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसआई विशाखा सिंह पुलिस पार्टी के साथ 17 मई 2026 को इलाके में गश्त कर रहे थे।टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 2 बदमाश अरेस्ट:2 पिस्टल-कारतूस बरामद; गैंगस्टर लक्खा के इशारे पर करते वारदात

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 2 युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हार्डी वर्ल्ड के सामने मौजूद हैं। दोनों बदमाश गैंगस्टर लक्खा के लिए काम करते है। लक्खा विदेश में बैठा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हार्डी वर्ल्ड के सामने की नाकाबंदी

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 30 बोर पिस्टल, 9 जिंदा राउंड, एक 315 बोर पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और बिना नंबर का CT-100 मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

पुलिस गिरफ्तार किए दोनों बदमाश।
पुलिस गिरफ्तार किए दोनों बदमाश।

फिल्लौर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग मसीह और अंकुश मसीह निवासी ऊंची घाटी मोहल्ला, फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। थाना लाडोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जर्मनी और दुबई में बैठे विदेशी हैंडलरों के इशारे पर करनी थी वारदातें

iTree Network Solutions +91-8699235413

DGP गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी जर्मनी और दुबई में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। इन्हें हाई-प्रोफाइल टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समय रहते गिरफ्तारी होने से बड़ी वारदात टल गई।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

DGP के मुताबिक पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। वहीं, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि CIA स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने थाना लाडोवाल क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हार्डीज वर्ल्ड इलाके के पास दो हथियारबंद युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं। विदेशी हैंडलर अपने नेटवर्क के जरिए उन्हें हथियार उपलब्ध करवा रहे थे और उन्हें खास टारगेट दिए गए थे। इन बदमाशों ने कुरुक्षेत्र, समराला, मोगा, फरीदकोट तरनतारण में बड़ी घटनाओं को अंजाम देना था। पुलिस बदमाशों को रिमांड हासिल करके मामले की गहनता से जांच कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Nepal भूस्खलन Update : अब तक 633 मौतें, 320 भारतीयों सहित 2500 लापता

Buland Kesari/ Nepal भूस्खलन Update : 26 अगस्त 2026 को नेपाल-तिब्बत सीमा पर लांगटांग नेशनल पार्क के पास हुए विनाशकारी ग्लेशियर ब्लास्ट (ग्लेशियर ढहने)...

You cannot copy content of this page