iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsडेयरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भड़की, फ्रिज-काउंटर जलकर...

डेयरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भड़की, फ्रिज-काउंटर जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर में एक डेयरी शॉप में मंगलवार देर रात आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे दो बड़े फ्रिज, काउंटर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।डेयरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भड़की, फ्रिज-काउंटर जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि गर्मी या तकनीकी खराबी के चलते तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान का काउंटर, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद मौके पर जला हुआ मलबा ही नजर आ रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है।
अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है।

लाखों के नुकसान की आशंका

दुकान मालिक ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है। दुकान के अंदर रखे दो बड़े कीमती फ्रिज (डीप फ्रीजर) पूरी तरह जलकर खराब हो गए। इसके अलावा डेयरी का स्टॉक और अन्य जरूरी उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई करना उनके लिए बड़ी चुनौती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। हालांकि, आग बुझने तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਿੱਖ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦੀ ਗੋਲ਼ੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ!

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਗੋਲਡਨ ਇਨਕਲੇਵ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਪੇਅਰ...

21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ, ਜਾਣੋ ਕਿਸਨੇ ਕੀਤਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ!

ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਦਲੇ, ਪੜ੍ਹੋ ਪੂਰੀ ਲਿਸਟ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਕਈ ਨਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡਾਂ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੇਅਰਮੈਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ...

You cannot copy content of this page