iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsयुवा जज ने लगाई पत्नी के दुप्पटे से फांसी! पिता को कहे...

युवा जज ने लगाई पत्नी के दुप्पटे से फांसी! पिता को कहे थे आखिरी ये शब्द

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/दिल्ली में कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और मीडिया को दिए बयान में उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने पत्नी के दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उनकी पत्नी स्वाति भी एक न्यायिक अधिकारी है। रिश्तेदार का दावा है कि मरने से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। अमन की पत्नी ने बीच-बचाव करने आए ससुर को भी पुलिस की धमकी दी थी।

मौत से एक दिन पहले अमन ने अपने पिता से फोन पर कहा था कि वे बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसके बाद उन्होंने जपनी जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिजन का दावा- कुछ घंटे पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था

जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को कॉल किया था। उसने पिता से कहा कि वह बहुत परेशान है। इसके बाद पिता अलवर से दिल्ली रवाना हुए और रात करीब 12 बजे अमन के पास पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि अमन का पत्नी से झगड़ा चल रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अमन की पत्नी भी ज्यूडिशियल अधिकारी है। पिता को देखकर उसने धमकी देते हुए कहा कि वे कमरे से बाहर नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी। शनिवार सुबह दोनों में फिर झगड़ा हुआ तो पिता दूसरे कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद शोर बंद हुआ। अमन नहीं दिखा तो उन्होंने बेटे को कॉल किया। फोन बाथरूम के अंदर बजा। दरवाजा नहीं खुला। बाद में गार्ड शंकर खिड़की तोड़कर अंदर गया, जहां अमन फंदे से लटका मिला।

कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन

ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:बाइक सवार युवकों ने घेरकर की मारपीट; वारदात CCTV में कैद

Buland kesari/लुधियाना में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक मोटरसाइकिल सवार के साथ...

You cannot copy content of this page