Buland kesari/, चंडीगढ़। Punjab Police Transfers Posting News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस (Punjab Police) में कुल 129 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में जालंधर, लुधियाना समेत कई प्रमुख शहरों के अधिकारी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब (Punjab) के जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन जैसे अहम पदों पर तैनात अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी डीएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक कदम को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। हाल ही में विभिन्न जिलों में बढ़ती चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के फेरबदल से कार्यप्रणाली में सुधार आता है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलता है।
पढ़ें Transfer List

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.



















