iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAAP की न के बावजूद राघव चड्‌ढा को मिला टाइम:राज्यसभा में बोले-...

AAP की न के बावजूद राघव चड्‌ढा को मिला टाइम:राज्यसभा में बोले- उस पार्टी से हूं, जिसका लीडर-डिप्टी लीडर मौजूद नहीं

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने के बाद शुक्रवार को राघव चड्‌ढा को सभापति ने बोलने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तंज कसा। उस समय AAP के सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल व संदीप पाठक भी राज्यसभा में मौजूद थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राघव चड्‌ढा को सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हरिवंश सिंह को तीसरी बार उपसभापति बनने पर बधाई देने का समय दिया। राघव चड्‌ढा ने 1 मिनट 50 सेकेंड तक भाषण दिया। उन्होंने एक बार भी अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राघव चड्‌ढा ने कहा जिस पार्टी से मैं संबंधित हूं, उसके नेता और नवनियुक्त उपनेता भी सदन में मौजूद नहीं हैं। मैं हाल ही में हटाया गया उपनेता हूं और मैं सदन में मौजूद हूं। मुझे बोलने का अवसर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दरअसल, जब उपसभापति को तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी जा रही थी, उस समय AAP के नेता सदन संजय सिंह और उपनेता सदन अशोक मित्तल सदन में मौजूद नहीं थे। पंजाब की AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

राघव चड्‌ढा ने राज्यसभा में कहा कि हरिवंश जी के साथ मेरा रिश्ता खट्‌टा मीठा रहा है।
राघव चड्‌ढा ने राज्यसभा में कहा कि हरिवंश जी के साथ मेरा रिश्ता खट्‌टा मीठा रहा है।

चड्‌ढा बोले- हरिवंश से रहा खट्टा-मीठा रिश्ता राघव चड्‌ढा ने कहा कि हरिवंश के साथ मेरा रिश्ता खट्‌टा मीठा रहा है। खट्‌टा तब जब हम समय से ज्यादा बोलते थे और मीठा तब जब हम इनके कहने के अनुसार तय समय पर भाषण खत्म कर देते थे। मेरा प्रयास होगा कि तीसरे टर्म में इनके साथ सिर्फ मीठा रिश्ता बनाया जाएगा।

राघव चड्‌ढा मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • उपनेता पद से हटाया गया: आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि राघव चड्ढा को अब सदन में बोलने के लिए पार्टी कोटे से समय न दिया जाए।
  • राघव बोले- मुझे खामोश किया गया, हारा नहीं हूं: चड्ढा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।
  • AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव: राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सीएम भगवंत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कहकर UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वे मोदी से डरते हैं। वे राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं।
  • राघव चड्‌ढा ने कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे: राघव ने 4 अप्रैल को दूसरा वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई कोइंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में… ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी।
  • राघव चड्‌ढा नया वीडियो जारी किया: राघव चड्‌ढा ने 5 अप्रैल को फिर नया वीडिया शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके लिए पंजाब के मुद्दे उठाने का वीडियो है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।
  • AAP नेता ने कहा- राघव ने मोदी विरोधी पोस्ट हटाईं: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा ने PM नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना वाले अपने सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अब केवल 2 पोस्ट हैं, जिनमें मोदी शब्द है और वे भी मोदी की तारीफ करने वाले हैं।
  • राघव चड्‌ढा ने अंग्रेजी बुक से केजरीवाल पर तंज कसा: राघव चड्‌ढा ने अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब ‘द 48 लॉज ऑफ पावर’ पढ़ते हुए फोटो शेयर की। राघव चड्‌ढा ने जिस पन्ने को शेयर किया है, उसमें लिखा गया था कि अपने मालिक या बॉस से ज्यादा चमकने की कोशिश कभी न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसका उल्टा असर हो सकता है। उनमें डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਝਗੜਾ: 12ਵੀਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ‘ਤੇ ਕਿਰਪਾਨ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਸਿਰ ਫੱਟਿਆ; ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਦੋਸ਼—ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸਮਝੌਤੇ ਲਈ...

Buland kesari/ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਜੇਪੀ ਨਗਰ ਸਥਿਤ ਸਵਾਮੀ ਸੰਤ ਦਾਸ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅੱਜ ਦੋ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਪੁਰਾਣਾ ਵਿਵਾਦ ਲੜਾਈ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਗਿਆ। ਸਕੂਲ...

You cannot copy content of this page