iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsफंदे से लटकती मिली विवाहिता:1 साल पहले हुई थी मैरिज; मायके वालों...

फंदे से लटकती मिली विवाहिता:1 साल पहले हुई थी मैरिज; मायके वालों का आरोप-हत्या की गई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना टिब्बा रोड स्थित गुलाबी बाग इलाके में एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतका के मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टिब्बा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जीजा के दोस्त का आया फोन, कहा- तुम्हारी बहन ने सुसाइड कर लिया

मृतका के भाई तेजू निवासी खासी कलां ने पुलिस को बताया कि आरती की शादी करीब एक साल पहले 14 अप्रैल 2025 को गुलाबी बाग निवासी युवक जतिन के साथ हुई थी। तेजू के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे उनके जीजा के एक दोस्त का फोन आया।

फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बहन आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे जहां आरती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

मायके पक्ष का आरोप-शादी के बाद से ही करते थे परेशान

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाई तेजू और मां का आरोप है कि आरती ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है ताकि यह सुसाइड लगे। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही आरती ससुराल में काफी परेशान रहती थी। ससुराल परिवार में उसका पति और सास-ससुर हैं जो उसे प्रताड़ित करते थे।

आरती का मायका खासी कलां में है जहां परिवार में उसकी मां और दो शादीशुदा भाई हैं। आरती की मौत के बाद से पूरे मायके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

मामले को लेकर टिब्बा थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला संदिग्ध है इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।

मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 1,100 ਕਰੋੜ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸੌਗਾਤ: ਧੂਰੀ ਤੋਂ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਆਗਾਜ਼; ਸਟੇਜ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ CM ਨੂੰ...

Buland kesari/Punjab Women Account 1100 Crore Transfer: ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਅੱਜ (1 ਜੁਲਾਈ, 2026) ਦਾ ਦਿਨ ਇਤਿਹਾਸਕ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।...

You cannot copy content of this page