Buland Kesari/ भाजपा नेता RP Singh ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर निशाना साधा है। दरअसल, मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले आर.पी. सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब शायद एक नया प्रोटोकॉल लागू करने का समय आ गया है, जिसमें ‘ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट’ शामिल हो, ताकि उच्च पदों की गरिमा और गंभीरता बनी रहे।
आर.पी. सिंह के इस बयान को सीधे तौर पर भगवंत मान पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। हालांकि, इस पर आम आदमी पार्टी या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयान आने वाले समय में सियासी माहौल को और गर्मा सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में Shiromani Akali Dal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर दावा किया था कि मुख्यमंत्री ‘मजदूर दिवस’ के मौके पर विधानसभा सत्र में नशे की हालत में पहुंचे थे। पार्टी ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी आलोचना की थी और अपने पोस्ट में इसे “शर्मनाक” करार दिया था।
- # Punjab news
- # Bhagwant maan
- # CM MAAN
- # breath analyzers TEST

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








