iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमोहाली में मिला अवैध शराब का चलता फिरता गोदाम:दो स्कूटर और कार...

मोहाली में मिला अवैध शराब का चलता फिरता गोदाम:दो स्कूटर और कार मे छिपाई 10 पेटी 5 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब सरकार के अवैध शराब विरोधी विशेष प्रवर्तन अभियान (Anti-Illicit Liquor Special Enforcement Drive) के तहत आबकारी विभाग ने मोहाली जिले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने खरड़ के अंतर्गत आते गांव तियूड़ में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न वाहनों में शराब छिपाकर अवैध रूप से बेच रहा था।मोहाली में मिला अवैध शराब का चलता फिरता गोदाम:दो स्कूटर और कार मे छिपाई 10 पेटी 5 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह पूरी कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) पटियाला खुशदिल सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी) रोपड़ रेंज के दिशा-निर्देशों व मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आबकारी विभाग को गांव तियूड़ में अवैध शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक्साइज इंस्पेक्टर (खरड़) अशोक कुमार और आबकारी निरीक्षक (मोहाली) गुरिंदर पाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जब गांव की एक गली में अचानक छापेमारी की, तो वहाँ राजिंदर सिंह उर्फ रिंकू नाम के व्यक्ति को सरेआम अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।

वाहनों की तलाशी में खुला अवैध शराब का गोदाम

जब आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी राजिंदर सिंह की तलाशी ली, तो उसकी जेब से विभिन्न वाहनों की तीन चाबियां बरामद हुईं। शक के आधार पर जब टीम ने उन चाबियों से संबंधित वाहनों को ढूंढकर उनकी गहनता से जांच की, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। तीनों वाहनों को शराब की तस्करी के लिए ‘चलता-फिरता गोदाम’ बनाया गया था।

अधिकारियों के अनुसार कुल 10 पेटी और 5 अतिरिक्त बोतलें शराब की बरामद हुई हैं। इसमें कार (CH-01-AU-7379), 50 बोतल, स्कूटर (PB-27-M-2654) से 37 बोतल, काले रंग का जुपिटर स्कूटर (बिना नंबर) से 38 बोतलें 999 पावर स्टार व्हिस्की की बरामद हुई हैं।

सिर्फ चंडीगढ़ के लिए थी शराब, गायब थे QR कोड, वैधता पर सवाल

iTree Network Solutions +91-8699235413

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद की गई पूरी खेप “999 पावर स्टार व्हिस्की” ब्रांड की है, जो केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (UT) में बिक्री के लिए मान्य थी। बरामद बोतलों पर आबकारी विभाग के होलोग्राम तो लगे थे, लेकिन अनिवार्य क्यूआर (QR) कोड गायब थे।

इसके कारण इस शराब की वैधता पूरी तरह संदिग्ध पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस शराब का बैच नंबर “02 JUN 25” है और इसे ‘एम्पायर एल्कोब्रेव’ कंपनी द्वारा तैयार किया गया था। पंजाब में इसकी तस्करी कर टैक्स चोरी और अवैध मुनाफा कमाने का खेल चल रहा था।

आरोपी पुलिस के हवाले, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सफल छापेमारी के बाद आबकारी विभाग ने आरोपी राजिंदर सिंह उर्फ रिंकू समेत शराब से लदे तीनों वाहनों (एक कार और दो स्कूटर) को थाना सदर खरड़ की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट, 1914 की धारा 61(1)(14) और 78(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान रहेगा जारी:

आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और टैक्स चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਪੁੱਤਰ ਕੋਮਲ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਡੀਓ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ

Buland Kesari/ **ਤਰਨਤਾਰਨ/ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ:** ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ...

CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार

Buland Kesari: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने...

ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਲੰਧਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ

Buland Kesari/ Parvinder Singh Jhota shot dead : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਟੀ ਡਰੱਗ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ...

You cannot copy content of this page