iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में कोठी से नाबालिग गायब:मां ने पुलिस पर लगाए धमकाने के...

जालंधर में कोठी से नाबालिग गायब:मां ने पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, CP को मांगपत्र सौंपा; 4 महीने से कर रहा था काम

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में टांडा फाटक के पास स्थित एक कोठी में काम करने वाला नाबालिग पिछले कई दिनों से लापता है। बच्चे की मां कलावती और शिवसेना लायंस के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रभावशाली कोठी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही डरा-धमका रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और मामले में निष्पक्ष जांच व जल्द कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मां कलावती, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली हैं ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा चार महीनों से करुण जैन नामक व्यक्ति की कोठी में काम कर रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान परिवार को बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और किसी भी तरह का संपर्क भी नहीं हो पाया। कुछ दिन पहले अचानक कोठी मालिक का फोन आया कि बच्चा पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है और कहीं चला गया है। तब से लेकर आज तक लगभग 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।

सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पल्ला झाड़ रही पुलिस

जब परेशान मां पुलिस थाने पहुंची तो पुलिस ने कोठी के बाहर का एक सीसीटीवी वीडियो दिखाया, जिसमें बच्चा सही-सलामत घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी वीडियो को आधार बनाकर कोठी मालिक को क्लीन चिट दे रही है।

पीड़ित के साथ कमिश्नर दफ्तर पहुंचे शिवसेना लायंस के नेता।
पीड़ित के साथ कमिश्नर दफ्तर पहुंचे शिवसेना लायंस के नेता।

सुनील कुमार बंटी का कहना है कि जब बच्चा पिछले चार महीनों से उसी घर में रह रहा था, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मकान मालिक की बनती है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस इस बात की जांच क्यों नहीं कर रही कि बच्चे को घर के अंदर प्रताड़ित, डराया-धमकाया या मारपीट तो नहीं की गई।

एसएचओ पर मालिक को बचाने का आरोप

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों का आरोप है कि थाना नंबर 3 के एसएचओ इस मामले में कोठी मालिक पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। एसएचओ इस मामले को साधारण किडनैपिंग का रूप देकर रसूखदार मालिक को बचाना चाहते हैं।

SHO ने पीड़ित महिला को धमाकाया

हद तो तब हो गई जब एसएचओ ने पीड़ित विधवा महिला को ही धमकाना शुरू कर दिया। एसएचओ ने महिला से कहा कि उसने नाबालिग बच्चे को काम पर क्यों रखा, इसलिए उल्टा उसी पर पर्चा (मामला) दर्ज कर दिया जाएगा। सुनील भट्टी ने सवाल उठाया कि क्या गरीब होने के कारण इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा?

इंसाफ न मिलने पर रोष प्रदर्शन की चेतावनी

कलावती और सामाजिक प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें केस दर्ज कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे सिर्फ अपने बच्चे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं। आज पुलिस कमिश्नर जालंधर को एक लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी

Buland kesari/पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित फर्जी वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई...

You cannot copy content of this page