Buland kesari/जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक पर गुरुवार देर रात सूफी गायक ज्योति नूरां के पति अभिषेक उस्मान का कार ड्राइवर के साथ साइड को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि उस्मान और उसके दोस्तों की कार रोड पर खड़ी थी। इस दौरान दूसरे कार ड्राइवर ने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो दोनों में पहले बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर तेजधार हथियार दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के कालिया कॉलोनी निवासी सतिंदर पाल ने बताया कि वह वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उनकी कार का इंडिकेटर चालू था। तभी सामने से आई एक कार रुक गई। उसमें सवार चार-पांच युवकों ने रास्ता रोकने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने हथियारों से हमला कर दिया। सतिंदर ने अपने बेटे को बुलाया, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। सतिंदर पाल ने आरोप लगाया कि ज्योति नूरां के पति और उनके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। इसमें उसका सिर फट गया जबकि बेटा भी घायल है।

दूसरा पक्ष बोला-ज्योति नूरां के पति ने किया हमला सतिंदर ने आरोप लगाया कि उसने हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घायल सतिंदर और उनके बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सतिंदर ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि हमलावरों की कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति की थी, हालांकि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। सतिंदर पाल ने अपने और बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दे दी है।
पुलिस बोली- वेरका प्लांट के पास झगड़े की मिली थी सूचना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से बेरका मिल्क प्लांट के पास दो पक्षों में लड़ाई की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि हमले में दोनों पक्षों के दो-दो युवक घायल हुए हैं। एसएचओ राकेश कुमार ने आगे कहा कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








