आज नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित डरैक्टर स्थानक सरकार कार्यालय में डरैक्टर श्री हर्षिन्दर पाल सिंह बराड,ज्वाइन्ट डरैक्टर श्री जगदीप सहगल, नगर निगम जालंधर के मेयर श्री विनीत धीर, कमिश्नर श्री संदीप ऋषि तथा पहुँचे यूनियनों के सदस्यों ने सॉलिड वेस्ट के 607 करोड़ के ठेके को लेकर चर्चा की।
जिसमें डरैक्टर स्थानक सरकार ने यूनियन की मुख्या मांग को मानते हुए। सॉलिड वेस्ट 607करोड़ का ठेका रद्द कर दिया है। जिस पर सभी यूनियनों ने खुशी प्रगट की इस अवसर पर मेयर श्री विनीत धीर ने यूनियानों को पूर्ण अश्वसन दिया की यूनियन की जो मांगे लोकल लेबल की है। उन मांगो को भी जल्द पुरा किया जाएगा।
यूनियन नेता सन्नी सहोता ने बताया की हमारी नगर निगम जालंधर की यूनियानों की जो हड़ताल पाँच दिन से चल रही थी उस हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है और कल से सभी कर्मचारी अपने काम पर आएंगे।
मीटिंग में शामिल सर्व श्री पवन बाबा,सन्नी सेठी,गौरव गिल,अनिल सभरवाल, राजू छोटा,बिल्ला सभरवाल,शाम लाल गिल,अमर कल्याण, जुगल किशोर, पवन गौड़याल, जोंटी,करण थापर,जोनी आदि शामिल हुए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







