Buland kesari/लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस और गौ रक्षकों की सतर्कता से गौ तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक महिंद्रा जीप से भारी मात्रा में यानी करीब 17 क्विंटल गौमांस (Beef) बरामद किया गया है। यह खेप पंजाब के अमृतसर से उत्तर प्रदेश (UP) ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें से मौके पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी, पटियाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में गौमांस भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वीरवार (14 मई) को गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ मिलकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की।
इस दौरान जीप (नंबर UP-11-CT-0682) को आते ही रोक लिया गया। जीप की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 17 क्विंटल गौमांस बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद दोनों तस्करों को तुरंत काबू कर पुलिस पार्टी के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पकड़े गए आरोपी विक्की कुमार और हुसैन ने पूछताछ में तस्करी के रूट की जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि यह गौमांस अमृतसर के रहने वाले सुहेल और समीर ने गौहत्या कर जीप में लोड करवाया था। इस खेप को उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) के रहने वाले मोहम्मद तासिम और केसर तक पहुंचाया जाना था।
इन 6 आरोपियों पर हुआ मामला दर्ज
थाना लाडोवाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया है। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिसमें विक्की कुमार (गिरफ्तार), हुसैन (गिरफ्तार), मोहम्मद तासिर, केसर, सुहेल और समीर शामिल है।

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
एएसआई (ASI) मेजर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 299, 325, 111(3) पंजाब गौहत्या निषेध अधिनियम (Punjab Prohibition of Cow Slaughter Act) की धारा 8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) की धारा 11 के तहत सख्त मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि अमृतसर में गौहत्या करने वाले मुख्य आरोपियों और यूपी में बैठे इस नेटवर्क के सरगनाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








