Buland kesari/लुधियाना में महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति ने दोस्त से उसके साथ जबरदस्ती करवाई। इतना ही देवर ने उसके कपड़े भी फाड़े। फिलहाल विवाहिता की शिकायत पर थाना मोती नगर की पुलिस ने 15 मई को उसके पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
18 फरवरी कोई हुई थी शादी
शिकायतकर्ता प्रिया कुमारी (काल्पनिक) निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, शेरपुर कलां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2025 को आरोपी अमरकांत कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे।
3 दिसंबर 2025 को पति के दोस्त ने की जबरदस्ती
पीड़िता के अनुसार 3 दिसंबर 2025 को पति के दोस्त गौतम ठाकुर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वहीं उसके देवर अनुराग ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़कर उसकी लज्जा भंग की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की।
मामले में पुलिस ने आरोपी अनुराग कुमार, अशोक कुमार और एक महिला आरोपी अनुराधा को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की पहचान अमरकांत कुमार, गौतम ठाकुर, अनुराग, अशोक कुमार और अनुप्रिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, 64, 3(5) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








