Buland kesari/लुधियाना के जोधेवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मामा ने अपनी 40 दिन की मासूम भांजी को उठाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। परिवार ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पैसों के लिए करता था परेशान
जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां हरनाल कौर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गुरअनमोल सिंह अक्सर पैसे मांगता रहता था और न देने पर मारने की धमकियां देता था। इस संबंध में पहले भी थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दी जा चुकी थी।
मां की गैरमौजूदगी में घर में घुसा
घटना 26 अप्रैल, 2026 की है। आरोपी गुरअनमोल सिंह निवासी गांव काकोवाल मां पनदीप कौर की गैरमौजूदगी में घर में घुस गया। उसने अपनी बहन हरनाल कौर की 40 दिन की बेटी इलाहीनूर को जबरन उठा लिया।
कमरे में बंद होकर देता रहा धमकियां
इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में चला गया और अंदर से खुद को बंद कर लिया। इस दौरान वह बच्ची और खुद को जान से मारने की धमकियां देता रहा, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।
4 घंटे बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही थाना जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिवार ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी गुरअनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 333, 140(3) और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








