Buland kesari/बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 61 साल की उम्र में आमिर एक बार फिर अपना घर बसाने जा रहे हैं और गौरी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
जुलाई में देंगे रिश्ते को नाम
Hauterrfly के रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं. इस सेरेमनी में दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. दोनों अपने घर पर एक रजिस्ट्रेशन और साइनिंग सेरेमनी करके अपने रिश्ते को नाम देने वाले हैं.
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं. अब दोनों इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं.
गौरी के साथ खुश हैं आमिर खान
कुछ समय पहले ही नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि वो खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उनके लाइफ में गौरी आईं. गौरी के साथ उन्हें बहुत सुकून मिलता है और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं.

बता दें कि आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था और उसके बाद कई इवेंट्स में दोनों साथ नजर आने लगे.

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









