iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityजालंधर में नशे का कहर; बाइक सवार पर नशेड़ियों ने किया हमला

जालंधर में नशे का कहर; बाइक सवार पर नशेड़ियों ने किया हमला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- पंजाब के जालंधर में शराब के नशे में धुत्त कुछ दबंगों ने गली से निकल रहे एक बाइक सवार को बुरी तरह से पीट दिया। जिस युवक को पीटा गया, उसका कोई कसूर नहीं था। वह अपनी बाइक पर जा रहा था, तो आरोपियों उसे रोक कर हमला कर दिया। ये घटना जालंधर के सुदामा विहार से सटे जालंधर एन्क्लेव की है।जालंधरहालांकि घटना बीते गुरुवार देर रात की है। मगर उक्त घटना का सीसीटीवी अब सामने आया है। सीसीटीवी में आरोपी उक्त राहगीर को बुरी तरह से लाठी डंडों और हथियारों से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित का बाइक तक तोड़ दिया था। इस संबंध में पीड़ित युवक के परिवार द्वारा थाना डिवीजन नंबर-7 में शिकायत दर्ज करवाई गई है।कृष्णा नगर के रहने वाले पीड़ित सुरेश कहा कि उनके बेटे धर्मवीर के साथ मारपीट की गई है। घटना के वक्त वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह जालंधर एन्क्लेव के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ युवक एक घर में तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोपी युवक घर का गेट लाठी-डंडों और ईंटों से तोड़ रहे थे। आरोपी वहां से निकल रहा था कि आरोपियों ने तोड़फोड़ कर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने धर्मवीर को पहले बाइक से गिरा लिया और फिर उसे बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। पीड़ित मौके पर चिल्लाता रहा, मगर नशेड़ियों ने एक नहीं सुनी। जिसके बाद एक युवक ने किसी तरह नशेड़ियों से उक्त युवक को बचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुटेरों की छित्तर परेड:मजदूर का मोबाइल छीन कर भाग रहे एक्टिवा सवार चोरों को राहगीर ने पीछा कर पकड़ा, फिर पिटाई

Buland kesari/लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को मोहल्ला निवासियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। गुस्से...

You cannot copy content of this page