iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसरपंच हमले के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, पुलिस ने पकड़ा;...

सरपंच हमले के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, पुलिस ने पकड़ा; पिस्तौल और बाइक बरामद

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के महतपुर में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे सरकारी अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एनकाउंटर महतपुर के पास घुम्मन पैलेस के नजदीक किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस ने बताया कि महतपुर में सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने के मुख्य आरोपी में सुखजीत सिंह उर्फ शीलू शामिल था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस नाका लगा रखा था। आरोपी नाका तोड़कर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मुठभेड़ वाली जगह गिरा कारतूस का खोल।
मुठभेड़ वाली जगह गिरा कारतूस का खोल।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी पुलिस ने बताया कि जब आरोपी शीलू को रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में शीलू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना देर रात हुई जब एसआई कश्मीर सिंह की टीम मेहतपुर इलाके में नाकेबंदी कर रही थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
जख्मी आरोपी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करती पुलिस पार्टी।
जख्मी आरोपी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करती पुलिस पार्टी।

थाना प्रभारी बोले- 4 अन्य साथियों की भी पहचान हुई थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बाइक पर आ रहा सुखजीत सिंह उर्फ शीलू पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। घुम्मन पैलेस के पास पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो शीलू के पैर में लगी। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने सुखजीत के 4 अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस आरोपी शीलू को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। शीलू पर दो दिन पहले जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने का आरोप है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दुकानदार के घर पर हमला:15 युवकों ने किया पथराव, शॉर्टकट लेने पर विवाद हुआ था; वीडियो आया सामने

Buland kesari/लुधियाना के जनता नगर इलाके में बीती रात एक मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया। जब कुछ युवकों ने एक...

You cannot copy content of this page