iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी कनाडा में वांटेड बना, पोस्टर लगे:वीजा लगवाने का वादा किया; फर्जी...

पंजाबी कनाडा में वांटेड बना, पोस्टर लगे:वीजा लगवाने का वादा किया; फर्जी एडवोकेट बन 5-5 हजार डॉलर ठगे, अंडरग्राउंड हुआ

Date:

National News

Buland kesari/पंजाबी मूल के सिख व्यक्ति ने कनाडा में फर्जी एडवोकेट बनकर लोगों को वीजा लगवाने के नाम पर ठग लिया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। अब कनाडा के ओंटारियो की किचनर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरशरण आहलूवालिया के रूप में पर हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वह पंजाबी मूल का है, लेकिन उसके पास कनाडियन पासपोर्ट है। हरशरण ने किचनर एरिया में 3 लोगों से वीजा लगवाने का वादा किया। इसके लिए उनसे 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए और गायब हो गया। दफ्तर में न मिलने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने बताए गए एड्रेस पर उसे कई बार ढूंढा। न मिलने के बाद उसे कनाडा के वॉन्टेड क्रिमिनल की लिस्ट में डाल दिया है। पुलिस ने सर्कुलर जारी करते हुए आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस ने कहा कि जिसे भी यह व्यक्ति मिले वह कनाडा पुलिस को सूचित करे। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
कनाडा के ओंटारियो में वाटरलू पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। - फाइल फोटो
कनाडा के ओंटारियो में वाटरलू पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। – फाइल फोटो

कनाडा पुलिस ने आरोपी के बारे में 3 अहम बातें बताईं…

  • फर्जी वकील बनकर धोखाधड़ी की: किचनर पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय आरोपी हरशरण आहलूवालिया ने खुद को प्रोफेशनल इमिग्रेशन वकील बताकर लोगों को वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया। उसने मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच पीड़ितों से लीगल फीस और प्रोसेसिंग चार्जेस के नाम पर 5-5 हजार डॉलर रकम वसूली, जबकि वह कोई रजिस्टर्ड वकील नहीं है।
  • जांच करने पर नहीं मिला रजिस्ट्रेशन: पुलिस ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने सरकारी पोर्टल पर वीजा का कोई भी आवेदन नहीं किया था। वॉटरलू रीजनल पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी पहचान बताने के 3-3 मामले दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
  • कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने का शक: किचनर पुलिस ने बताया कि उनको शक है कि हरशरण ने मार्च 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई अन्य लोगों को भी ठगा होगा। इसके ठगे लोगों की लिस्ट लंबी हो सकती है, इसलिए पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी कर दिया है ताकि ठगी का शिकार बाकी लोग भी इसे पहचान सकें। पुलिस ने कनाडा के लोगों से अपील की है कि अगर कोई और भी आहलूवालिया के झांसे में आया है, तो वह तुरंत पुलिस के नंबर पर संपर्क करे।

पीड़ितों ने कहा- फीस लेकर एक साल तक वीजा नहीं दिया

पुलिस ने शिकायतर्ताओं की पहचान न बताते हुए कहा कि उनके पास मुख्य शिकायतकर्ता ने बताया कि आहलूवालिया ने खुद को प्रोफेशनल वकील बताया था। पीड़ित ने बताया कि उसने वर्क वीजा की प्रक्रिया के लिए मई 2024 से ही पैसे देने शुरू कर दिए थे। वह लगभग 5 हजार डॉलर दे चुका था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक साल से ज्यादा समय बीतने पर भी लीगल फीस और प्रोसेसिंग चार्जेस देने के बाद भी वीजा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसे शक हुआ। अपने तौर पर जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने सरकारी पोर्टल पर कोई भी आवेदन दर्ज ही नहीं किया था।

पुलिस की तरफ से आरोपी की धोखाधड़ी के बारे में की गई पोस्ट।
पुलिस की तरफ से आरोपी की धोखाधड़ी के बारे में की गई पोस्ट।

जानें कौन हैं हरशरण आहलूवालिया और कैसे करता था धोखाधड़ी…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • खुद को ओंटारियो का रहने वाला बताया: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 34 वर्षीय हरशरण आहलूवालिया मौजूदा समय में किचनर (ओंटारियो) का रहने वाला है, लेकिन भारत में वह कहां से है इसकी जानकारी नहीं है। उसके पासपोर्ट पर कनाडा का ही एड्रेस है। जांच में पता चला है कि वह इमिग्रेशन के क्षेत्र में सक्रिय था। हालांकि, उसके पास कनाडा में कानूनी सलाह देने या वकील के रूप में काम करने का कोई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।
  • पुलिस ने वारंट जारी किया: पुलिस ने बताया कि कनाडा के कानून के अनुसार इस समय हरशरण वॉन्टेड अपराधी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने आधिकारिक वारंट (WA26025089) जारी किया है। उस पर 6 गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इसमें सभी केस पैसे के फ्रॉड से जुड़े हैं।
  • पुलिस बोली- यह समाज के लिए खतरा: पुलिस के अनुसार, हरशरण समाज के लिए खतरा है, क्योंकि वह अपनी पहचान बदलकर लोगों को गुमराह करता है। वह स्थानीय समुदाय के बीच ही रहता था और इमिग्रेशन की चाह रखने वाले प्रवासियों को अपना निशाना बनाता था।
हरशरण आहलूवालिया के खिलाफ 6 मामले दर्ज हुए हैं। - फाइल फोटो
हरशरण आहलूवालिया के खिलाफ 6 मामले दर्ज हुए हैं। – फाइल फोटो
  • फर्जी प्रोफेशनल पहचान बताकर विश्वास जीता: आरोपी पासिंग ऑफ यानी फर्जी पहचान बताकर लोगों का विश्वास जीतता रहा। वह खुद को एक लाइसेंस वाला इमिग्रेशन लॉयर बताता था। वह कानूनी शब्दावली और कागजी कार्रवाई का दिखावा कर लोगों का भरोसा जीतता था, ताकि वे उसे एक्सपर्ट समझें।
  • एक साथ के बजाय धीरे-धीरे पैसे लेता था: वह एक ही बार में बड़ी रकम मांगने के बजाय किश्तों में पैसे लेता था। मई 2024 से जुलाई 2025 तक का समय यह दर्शाता है कि वह ‘कानूनी प्रक्रिया जारी है’ का बहाना बनाकर महीनों तक पीड़ितों से पैसे ऐंठता रहता था।
  • पैसा लेने के बाद कोई रिकॉर्ड नहीं छोड़ता था: आरोपी की सबसे बड़ी चालाकी यह थी कि वह पैसे लेने के बावजूद कोई भी आधिकारिक फाइल इमिग्रेशन विभाग (IRCC) में जमा नहीं करता था। वह केवल फर्जी वादे करता था, जिससे पीड़ितों को लगता था कि उनका काम हो रहा है।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਾਬਾਲਗਾਂ ਲਈ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਉਮਰ ਅਧਾਰਿਤ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਨਿਯਮ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾਬਾਲਗਾਂ ਦੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਉਪਯੋਗ ਨੂੰ ਨਿਯੰਤ੍ਰਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ...

You cannot copy content of this page