Buland kesari/दिल्ली में कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और मीडिया को दिए बयान में उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी।
उनकी पत्नी स्वाति भी एक न्यायिक अधिकारी है। रिश्तेदार का दावा है कि मरने से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। अमन की पत्नी ने बीच-बचाव करने आए ससुर को भी पुलिस की धमकी दी थी।
मौत से एक दिन पहले अमन ने अपने पिता से फोन पर कहा था कि वे बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसके बाद उन्होंने जपनी जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिजन का दावा- कुछ घंटे पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था
जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को कॉल किया था। उसने पिता से कहा कि वह बहुत परेशान है। इसके बाद पिता अलवर से दिल्ली रवाना हुए और रात करीब 12 बजे अमन के पास पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि अमन का पत्नी से झगड़ा चल रहा था।
अमन की पत्नी भी ज्यूडिशियल अधिकारी है। पिता को देखकर उसने धमकी देते हुए कहा कि वे कमरे से बाहर नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी। शनिवार सुबह दोनों में फिर झगड़ा हुआ तो पिता दूसरे कमरे में चले गए।
कुछ देर बाद शोर बंद हुआ। अमन नहीं दिखा तो उन्होंने बेटे को कॉल किया। फोन बाथरूम के अंदर बजा। दरवाजा नहीं खुला। बाद में गार्ड शंकर खिड़की तोड़कर अंदर गया, जहां अमन फंदे से लटका मिला।
कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन
ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








