iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा, सिर खाया: कूल्हे की...

कुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा, सिर खाया: कूल्हे की हड्डी तक चबाई, होशियारपुर में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/होशियारपुर में बुधवार को 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। सुबह बच्ची वॉशरूम के लिए खेतों की तरफ गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो मक्की के खेतों में कुत्ते उसे नोचते मिले

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कुत्तों ने कुल्हे से तो हड्डी तक चबा डाली थी। इसके साथ ही सिर भी बुरी तरह खा लिया था। बच्ची को जब लाया गया तो उसका सिर खुला हुआ था। बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
बच्ची के पिता प्यारे लाल घटना के बारे में बताते हुए।
बच्ची के पिता प्यारे लाल घटना के बारे में बताते हुए।

पिता ने बताया पूरा मामला, 3 पॉइंट में पढ़िए

  • वॉशरूम के लिए खेत की तरफ गई थी बेटी: बच्ची के पिता प्यारे लाल ने कहा कि बेटी तीसरी क्लास में पास के ही सरकारी स्कूल पढ़ती थी। सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सलोनी स्कूल जाने के लिए तैयार थी। इस दौरान उसने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। इतना कहने के बाद वह खेतों की तरफ चली गई।
  • मक्की के खेत में बच्ची को चिल्लाते सुना: काफी देर तक घर न लौटने पर जब उसे सवा 9 बजे के करीब ढूंढना शुरू किया तो खेतों में मक्की की ऊंची फसल के बीच 2-3 आवारा कुत्तों और बच्ची को चिल्लाते हुए सुना। कुत्ते उसे नोच रहे थे। उन्होंने बच्ची को वहां से उठाया और बदहवास हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
  • सिर खाया, कूल्हे की हड्‌डी तक चबाई: डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को कूल्हे से बुरी तरह खाया था। कूल्हे से तो हड्डी तक चबा डाली थी। इसके साथ ही सिर भी बुरी तरह खा लिया था। बच्ची को जब लाया गया तो उसका सिर खुला हुआ था। गले पर भी काटने के निशान थे।

पिता बोले- सब कुछ अचानक हो गया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला परिवार 2 साल से टांडा के खरला खुर्द में रहकर मजदूरी कर रहा है। परिवार में पत्नी और 8 साल की बच्ची सलोनी थी। पिता ने रोते हुए बताया कि सब कुछ अचानक हो गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी।

सिविल अस्पताल टांडा के डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को 80 से ज्यादा जगह से नोचा गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम सिविल अस्पताल टांडा के डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने के लगभग 80 गहरे निशान थे। कुत्तों ने बच्ची के गले, सिर और शरीर के निचले हिस्से को इतनी बुरी तरह से नोचा था कि एक तरफ का मांस हड्डी तक गायब हो चुका था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना CT यूनिवर्सिटी की छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरी:हालत गंभीर पुलिस जांच में जुटी

Buland kesari/लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी (CT University) में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बीए (BA) प्रथम वर्ष की एक...

You cannot copy content of this page