iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपटियाला में तेजधार हथियारों से मेडिकल स्टूडेंट की हत्या:PG में खून से...

पटियाला में तेजधार हथियारों से मेडिकल स्टूडेंट की हत्या:PG में खून से लथपथ मिला शव, रात को आया था रूम पर जानकार; CCTV में जाता दिखा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। उसका शव पीजी में खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा सोमवार को हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक की पहचान मानसा जिले के बरेटा निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। वह पटियाला की न्यू लाल बाग कॉलोनी में स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। देर शाम तक मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
पीजी में खून से लथपथ पड़ा कमल का शव।
पीजी में खून से लथपथ पड़ा कमल का शव।

पिता बोले- रात 10 बजे बेटे से हुई थी बात मृतक के पिता ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह बिल्कुल ठीक था। बेटे ने उन्हें बताया था कि उसने खाना खा लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।
युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।

जानकार युवक पर हत्या का शक पुलिस जांच में सामने आया है कि कमल के पास एक दिन पहले उसका जानकार युवक मोहित रहने के लिए आया था। हत्या के बाद से मोहित फरार है। पुलिस को शक है कि वारदात उसी ने अंजाम दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में मोहित जाते हुए दिखाई दिया है।

कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।
कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।

सोमवार को चला हत्या का पता पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार दिन के समय लोगों को पीजी में युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी मोहित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना प्रशासन को डेयरी संचालकों का अल्टीमेटम:जलभराव और सीवरेज की समस्या से परेशान; पशुओं को साथ लेकर करेंगे चक्का जाम

Buland kesari/लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में पिछले 6 महीनों से चल रही जलभराव और सीवरेज की समस्या को लेकर डेयरी संचालकों का गुस्सा...

You cannot copy content of this page