Buland kesari/जालंधर के चरनजीतुरा में एक गोदाम में चोरी करने घुसे एक युवक को लोगों और फैक्ट्री मालिकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक पहले बहाने बनाता रहा लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो उसने कबूल किया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने आया था।
पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की एक एक्टिवा भी बरामद होने की आशंका है। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शुरुआत में आरोपी युवक खुद को बेकसूर बताता रहा और बहाने बनाने लगा कि वह सिर्फ वॉशरूम (बाथरूम) इस्तेमाल करने के लिए अंदर आया था।
CCTV ने खोले राज
जब फैक्ट्री के लोगों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज जांची, तो उसमें सारा सच सामने आ गया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि युवक वहां रखे सामान की पेटियां और स्टील का सामान चुराने की कोशिश कर रहा था। सबूत सामने आने के बाद उसका झूठ टिक नहीं सका।
आरोपी युवक ने कबूला अपना जुर्म
कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी युवक ने रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने माना कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही उसने चोरी का रास्ता चुना। उसने यह भी माना कि वह पहले भी इस तरह की चोरियां कर चुका है।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जमकर फटकार लगाई। लोगों का कहना था कि एक तरफ आम लोग दिन-रात खून-पसीना बहाकर मेहनत की कमाई करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग नशे के चक्कर में दूसरों का नुकसान करते हैं। पूछताछ में यह भी शक जताया गया कि आरोपी जिस एक्टिवा पर आया था, वह भी चोरी की ही है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच ककर रही।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








