iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsयुवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव:शरीर पर कट के कई निशान;...

युवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव:शरीर पर कट के कई निशान; मोटरसाइकिल पर शिवसेना के तीर का निशान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

 Buland kesari/जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान शीतल नगर के रहने वाल पंकज के रूप में हुई है। पंकज की बॉडी पर कई कट के निशान भी देखने को मिले। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राहगीर विशाल गिरी ने बताया कि डेडबॉडी देख थाना-8 पुलिस को फोन किया तो जवान मौके पर पहुंचे। डेड बॉडी के पास ही बाइक मिली, जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। बाइक के वाइजर पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस का कहना है कि शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। वहीं डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि हत्या की 9 बजे सूचना मिली थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना डिविजन 1 में एफआईर 156 दर्ज की है। फिलहाल कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जांच के दौरान पता चला है कि तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल किया गया। शरीर पर गहरे घाव पाए गए।

देखें मौके के PHOTOS

खाली प्लाट में गिरी थी बाइक, साथ औंधे मुंह गिरा था युवक स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आसपास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है।

पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वह सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

डिवाइडर से टकराई थार, स्टूडेंट की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े, 4 दोस्त घायल, एक का सिर फटा; जिम जाने को निकले थे

Buland kesari/लुधियाना में आज गुरूवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें...

You cannot copy content of this page