Buland kesari/पंजाब के जालंधर में पति ने पत्नी के सिर में तवा मारकर हत्या कर दी। इतने जोरदार और ताबड़तोड़ वार किए गए थे कि महिला की आंखें तक बाहर आ गई थीं। महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
पड़ोसियों ने बताया कि महिला के कत्ल के बाद फैक्ट्री गए उसके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि कत्ल के बाद पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे अरेस्ट कर लो।
उधर, ASI बलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी अभी फरार है और वो थाने नहीं आया था। परिवार नेपाल से है और यहां किराए के मकान में रह रहा था। पति पर पहले भी नेपाल में कत्ल का केस दर्ज है।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
- 15 दिन पहले ही जालंधर आएः मामला जालंधर के थाना लांबड़ा एरिया में आते सागर एन्क्लेव का है। मृतक महिला की पहचान सीता देवी (48) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी की पहचान संतोष विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और करीब 10 से 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था।
- कत्ल करके खुद थाने पहुंचा बेखौफ आरोपीः सागर एन्क्लेव निवासी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिला संयोजक विजय यादव ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे उन्हें इस वारदात की सूचना मिली। वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी पति बिल्कुल बेखौफ रहा। वह खुद पुलिस थाने गया और वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला- मैं अपनी जनानी (पत्नी) का मर्डर करके आया हूं।
- झगड़े के बाद सिर पर हमला कियाः थाना प्रभारी ने बताया कि पति संतोष रविवार को घर पर आया था। इस दौरान बड़ा बेटा काम के सिलसिले में चला गया और छोटा बेटा नीचे आकर मोबाइल में व्यस्त हो गया। जिसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति संतोष ने पत्नी सीता के सिर पर तवे से कई बार वार किए। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटे आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, दोनों में हुए विवाद की वजह सामने नहीं आई है।
मकान मालिकों ने नहीं कराई थी पुलिस वेरिफिकेशन
घटना के बाद इलाके में प्रवासियों के वेरिफिकेशन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीए निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाना लांबड़ा के एसएचओ से दो-तीन बार बात की थी कि कॉलोनी में आकर किराएदारों की जांच की जाए। साथ ही मकान मालिकों से भी अपील की गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर और लांबड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना पहचान पत्र और वेरिफिकेशन के आरोपी को कमरा कैसे दिया गया।
थाना प्रभारी लांबड़ा बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








