iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsEbola Virus Alert:यात्रियों से लिया जाएगा सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म, होगी थर्मल स्क्रीनिंग, DGCA...

Ebola Virus Alert:यात्रियों से लिया जाएगा सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म, होगी थर्मल स्क्रीनिंग, DGCA ने जारी किए आदेश।

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/Ebola Virus को लेकर केंद्र सरकार ने पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों और जमीनी सीमा चौकियों समेत सभी प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने Indian Council of Medical Research और National Centre for Disease Control को हर समय सभी ट्रैकिंग, टेस्टिंग और निगरानी प्रणालियों को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि एहतियात के तौर पर किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। World Health Organization ने मौजूदा इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। वहीं Africa Centres for Disease Control and Prevention ने इसे महाद्वीपीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नए आदेश के अनुसार, कांगो और युगांडा से डायरेक्ट या कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भारत आने वाले यात्रियों को लाने वाली एयरलाइंस को अब हर यात्री से Self-Declaration Form भरवाना होगा। यह फॉर्म विमान की लैंडिंग से पहले जमा करना अनिवार्य होगा।

उड़ान के दौरान क्या होगा?

Directorate General of Civil Aviation के आदेश के मुताबिक सभी एयरलाइंस को उड़ान के दौरान यात्रियों को यह सलाह देनी होगी कि यदि उन्हें बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, चकत्ते या खून बहने जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत क्रू मेंबर्स को सूचित करें। ऐसे यात्रियों को एयरपोर्ट की मेडिकल यूनिट में भेजा जाएगा।

अगर फ्लाइट में कोई यात्री संदिग्ध लक्षणों के साथ पाया जाता है, तो एयरलाइन क्रू को तय प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ऐसे यात्री को विमान के पिछले हिस्से में शिफ्ट किया जाएगा और उसके आसपास की तीन पंक्तियां खाली रखी जाएंगी। उसके लिए अलग रेस्टरूम आरक्षित किया जाएगा। यात्री को मास्क और PPE किट दी जाएगी, जबकि पास बैठे यात्रियों को ट्रिपल-लेयर मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लैंडिंग के बाद विमान को ATC और एयरपोर्ट ऑपरेटर के समन्वय से अलग बे में खड़ा किया जाएगा। बाकी यात्रियों को पहले उतारा जाएगा, जबकि संदिग्ध मरीज को सबसे आखिर में स्वास्थ्य टीम को सौंपा जाएगा। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) की टीम थर्मल स्क्रीनिंग करेगी और SD फॉर्म इकट्ठा करेगी। इसके बाद विमान को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।

किन एयरलाइंस पर लागू होगा आदेश?

यह आदेश Air India, IndiGo और Akasa Air समेत कई भारतीय और विदेशी एयरलाइंस पर लागू होगा। कांगो से यात्रियों को लाने वाली एयरलाइंस में Ethiopian Airlines, Kenya Airways, Qatar Airways, Emirates, Etihad Airways, Turkish Airlines, Air France, Air Tanzania, EgyptAir और Uganda Airlines शामिल हैं।

युगांडा से यात्रियों को लाने वाली एयरलाइंस में Air Arabia, flydubai, KLM, SalamAir, Drukair और Flynas भी शामिल हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ, ਰੈਪਰ ਤੇ ਗਾਇਕ ਹਨੀ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ

Buland kesari/ਨਸ਼ਾ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਘੁਣ ਵਾਂਗ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵੀ ਕਈ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਹਨ । ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ...

You cannot copy content of this page