iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsATM को लूटने की कोशिश नाकाम:पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश; सायरन...

ATM को लूटने की कोशिश नाकाम:पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश; सायरन बजने से टली वारदात

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते नूरवाला रोड सरताज नगर में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक्सिस बैंक के ATM को निशाना बनाने आए शातिर लुटेरों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया बल्कि खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बैंक कंट्रोल रूम से मिला जानकारी

iTree Network Solutions +91-8699235413

3 से 4 कार में आए लुटेरों ने सरताज नगर स्थित एक्सिस बैंक के ATM को निशाना बनाया। आरोपियों ने कैश निकालने की गैस कटर से काटना शुरू किया जिससे गैस कटर की तेज आंच के कारण एटीएम मशीन बुरी तरह से झुलस गई। जैसे ही बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ की मुंबई स्थित बैंक के मुख्य कंट्रोल रूम में तुरंत ऑटोमैटिक अलर्ट गूंज उठा कि लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सरताज नगर एटीएम में कोई संदिग्ध गतिविधि हो रही है।

मुंबई के अधिकारियों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत लुधियाना कॉल किया और स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कंट्रोल रूम से मैसेज फ्लैश होते ही इलाके में रूटीन गश्त कर रही थाना बस्ती जोधेवाल की पीसीआर से 2 मुलाजम गाड़ी से तुरंत मौके पर पहुंचे

iTree Network Solutions +91-8699235413

सायरन सुन भागे बदमाश, पुलिस ने पीछे लगाई गाड़ी

जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, उसका सायरन सुनकर एटीएम के अंदर मौजूद लुटेरे घबरा गए। वे कैश को वहीं छोड़ तुरंत बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगे। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने भी हिम्मत दिखाते हुए तुरंत लुटेरों की गाड़ी के ठीक पीछे अपनी गाड़ी लगा दी और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट के चक्कर में लुटेरों ने अपनी गाड़ी आगे जाकर एक बंद गली में घुसा दी। जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने गाड़ी को बैक करने का प्रयास किया, तो पीछा कर रही पुलिस गाड़ी ने उन्हें पीछे से पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने और रास्ता साफ करने के इरादे से हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हुए कामयाब

पुलिस और स्थानीय लोगों का घेरा मजबूत होता देख लुटेरे लगातार हवाई फायरिंग करते रहे और पुलिस टीम को चकमा देकर अपनी गाड़ी सहित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। वारदात की भनक लगते ही थाना पुलिस और अन्य उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग हाथ लग चुके हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बाइक चोरी के शक में युवक पकड़ा:युवक बोला-CCTV से गलत पहचाना, चोर कोई और है; लोगों ने किया हंगामा

Buland kesari/जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़े जाने के बाद हंगामा हो गया। मौके पर बड़ी...

You cannot copy content of this page