Buland kesari/लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से लाखों रुपए की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के निजी सहायक (PA) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने फैक्ट्री के मालिकों को 70 लाख रुपए का चूना लगा दिया।
आरोपी महंगी गाड़ियों का शौकीन है। वह जिस जगह किराए के कमरे में रहता है वहां अक्सर वह नई-नई महंगी गाड़ियां लेकर आता रहता था। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ऑडिट विभाग ने हिसाब चैक किया तो हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता सिमिंदर थापर निवासी हैबोवाल खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुआ रोड स्थित गोबिंदगढ़ गांव के पास सनटेक्स इंटरनेशनल फैक्ट्री में सीनियर एग्जीक्यूटिव इंटरनल ऑडिट विभाग में कार्यरत है। वह फैक्ट्री का पूरा हिसाब-किताब संभालता है।
डेढ़ वर्ष से कर रहा था नौकरी
सिमिंदर थापर के मुताबिक फैक्ट्री मालिक वनीत सूद का PA गुरप्रीत सिंह सिद्धू पिछले करीब डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था। आरोप है कि उसने मालिक के नाम और पद का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों और महीनों में करीब 70 लाख रुपए की चोरी और हेराफेरी की। गुरप्रीत पर फैक्ट्री मालिक पूरा भरोसा करते थे लेकिन कब उसकी नीयत बदनियत हो गई इसका उन्हें काफी देर बाद पता चला।
तरनतारन का रहने वाला है आरोपी
आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंत सिंह निवासी गांव जंड माणेके, थाना गहरियाणा, जिला तरनतारन तथा हाल निवासी शाइन प्रॉपर्टी सेक्टर-32ए, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के रूप में हुई है। मामले का खुलासा ऑडिट के दौरान सामने आने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इस केस में पुलिस ने रेड कर कुछ नकदी बरामद भी की है। सूत्रों मुताबिक एक महंगा बाइक भी आरोपी से मिला है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








