iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsऑस्ट्रेलिया में पंजाबियों को डराने वाला संगठन बैन:न्यू नाजी संगठन करता था...

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबियों को डराने वाला संगठन बैन:न्यू नाजी संगठन करता था नस्लीय टिप्पणियां; सिखों की कृपाण का विरोधी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पंजाबी समुदाय को वहां की सरकार ने बड़ी राहत दी है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने पंजाबी कम्युनिटी सहित सभी भारतीय लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने और रैलियां निकाल डराने वाले न्यू नाजी संगठन को हमेशा के लिए बैन कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गृह मंत्री टोनी बर्क ने प्रतिबंध की घोषणा करते हुए साफ किया है कि अब इस संगठन से जुड़ने, इसका प्रचार करने या इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। सरकार के इस कड़े फैसले का ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पंजाबी समुदाय ने स्वागत किया है और इसे समाज में शांति और भाईचारे की जीत बताया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह संगठन पिछले कुछ सालों से एडोल्फ हिटलर की नाजी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और देश में रह रहे गैर-श्वेत प्रवासियों को निशाना बना रहा था। खासकर मेलबर्न और सिडनी जैसे बड़े शहरों में इस ग्रुप के लीडर थॉमस सेवेल ने प्रवासियों के खिलाफ कई रैलियां निकाली थीं।

यह ग्रुप सोशल मीडिया और जमीन पर लगातार ऑस्ट्रेलियाई समाज को बांटने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक माहौल तैयार करने की कोशिशों में जुटा था, जिसके बाद सरकार ने नए सख्त नफरत-विरोधी कानूनों के तहत इसे गैर-कानूनी और नफरत फैलाने वाला समूह घोषित कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ऑस्ट्रेलिया में हिंसा करते न्यू नाजी संगठन के लोग।
ऑस्ट्रेलिया में हिंसा करते न्यू नाजी संगठन के लोग।

जानें पंजाबी समुदाय को कब-कब किया टारगेट…

  • मई 2023 में मेलबर्न में अप्रवासियों के विरोध में निकाली रैली: 13 मई 2023 को न्यू नाजी संगठन ने मेलबर्न में एंटी इमीग्रेशन रैली निकाली। इस रैली में मुख्य निशाना भारतीय, विशेषकर वहां रह रहे पंजाबी छात्र और कामगार थे। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने भारतीय प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के नारे लगाए थे, जिसके बाद एंटी-फासिस्ट समूहों और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई थी।
  • जनवरी 2024 में सिडनी रेलवे स्टेशन पर पंजाबियों को डराया: 26 जनवरी 2024 (ऑस्ट्रेलिया डे) के मौके पर थॉमस सेवेल के नेतृत्व में काले कपड़ों में सजे इस ग्रुप के सदस्यों ने सिडनी के नॉर्थ सिडनी रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। वहां से गुजरने वाले गैर-श्वेत यात्रियों, जिनमें पंजाबी और अन्य एशियाई मूल के लोग शामिल थे, को डराया-धमकाया। पंजाबियों पर पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणियां की। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया था।
  • अगस्त-सितंबर 2025 में एंटी इमिग्रेशन कैंपेन लांच किया: अगस्त 2025 के आखिरी हफ्ते में थॉमस सेवेल ने पूरे ऑस्ट्रेलिया में मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया नामक रैलियों की कमान संभाली। इन रैलियों में सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बढ़ रही भारतीयों और पंजाबियों की आबादी का डेटा दिखाकर सोशल मीडिया पर नफरत फैलाई। इसके तुरंत बाद ही 31 अगस्त 2025 को इस ग्रुप ने मेलबर्न के कैंप सोवरेन्टी में हिंसक हमला किया, जिसके कारण सितंबर 2025 में थॉमस सेवेल को गिरफ्तार किया गया।
गृह मंत्री टोनी बर्क जिन्होंने संगठन पर बैन लगाया।
गृह मंत्री टोनी बर्क जिन्होंने संगठन पर बैन लगाया।

जानें क्या है संगठन और क्यों लगा बैन…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • संगठन श्वेत लोगों का ही मानता है ऑस्ट्रेलिया पर अधिकार- नेशनल सोशलिस्ट नेटवर्क ऑस्ट्रेलिया का न्यू नाजी संगठन है। इसकी स्थापना साल 2020 में की गई थी। यह मुख्य रूप से मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया के अन्य राज्यों में सक्रिय रहा है। यह संगठन एडोल्फ हिटलर की नाजी विचारधारा और व्हाइट सुप्रीमेसी में विश्वास रखता है। इनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया केवल श्वेत लोगों का है और ये लोग बाहर से आकर बसे प्रवासियों, अल्पसंख्यकों और गैर-श्वेत समुदायों का पुरजोर विरोध करते हैं।
  • संगठन चलाने वाले पर हिंसा-दंगे भड़काने के केस-इस संगठन का मुख्य नेता और चेहरा थॉमस सेवेल है। सेवेल एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सैनिक है, जो देश में नस्लीय नफरत और हिंसा फैलाने के कई मामलों में शामिल रहा है। सेवेल और उसके करीबी सहयोगियों जैकब हरसांत पर कई हिंसक हमलों, दंगे भड़काने और पुलिस अधिकारियों को डराने-धमकाने के कानूनी मामले कोर्ट में चल रहे हैं।
  • फंडिंग करने वालों को भी 15 साल की सजा : इस कानून के तहत यह प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए प्रभावी है। सरकार ने इसे पूरी तरह से एक गैर-कानूनी और प्रतिबंधित नफरत फैलाने वाला समूह घोषित कर दिया है। अगर कोई भी व्यक्ति इस समूह से जुड़ता है, इसे फंड देता है, इसकी ट्रेनिंग लेता है या इसका प्रचार करता है, तो उसे 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
  • हिंसा के खतरे के चलते लगाया बैन: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश में बढ़ती नस्लीय हिंसा और नफरत पर काबू पाने के लिए नफरत-विरोधी कानून पारित किए। गृह मंत्री टोनी बर्क के अनुसार, इस समूह की गतिविधियां समाज में हिंसा का खतरा बढ़ा रही थीं, यह संगठन अपनी रैलियों में खुलेआम नाजी सिंबल दिखाता था, नाजी सैल्यूट करता था, इसलिए इस पर 15 मई 2026 को पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जीटी रोड पर ट्राला-टिप्पर की टक्कर:लुक से भरी गाड़ी गलत दिशा से आई; घायल ड्राइवर DMC में दाखिल

Buland kesari/लुधियाना के ढंडारी जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरिया से लदे ट्राले और लुक (बजरी/रोड़ी) से भरे...

You cannot copy content of this page