Buland kesari/नकोदर (नूरमहल) के पास बिलगा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बेगमपुर के सरपंच हरकमल सिंह ने बताया कि हादसे में बेगमपुर निवासी रविंदर कुमार उर्फ रवि (पुत्र मनोहर लाल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेगमपुर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (पुत्र जोगा सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा गांव मुई के पास हुआ। सरपंच ने बताया कि दोनों युवक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और रविवार दोपहर बिलगा से अपने गांव बेगमपुर लंच के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान गांव मुई के पास तेज रफ्तार से आ रहे शंकर (पुत्र संतोष) की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंदर कुमार उर्फ रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परमजीत पम्मा और शंकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया है।

थाना बिलगा पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की
घटना की सूचना मिलने पर थाना बिलगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








