iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू:PG में मिलने गया था, चीखें सुनकर...

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू:PG में मिलने गया था, चीखें सुनकर दौड़े दोस्त; हरियाणा की रहने वाली है युवती

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में पीजी में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की चीखें सुनकर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त अंदर पहुंचे। उन्हें वह पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बॉयफ्रेंड की कमर के पास चाकू लगा है। थाना साहनेवाल पुलिस ने रविवार देर रात युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ रही है। 3 महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
चीखने की आवाज सुन दोस्त बचाने दौड़े।- फोटो AI जनरेटेड
चीखने की आवाज सुन दोस्त बचाने दौड़े।- फोटो AI जनरेटेड

12 जून की रात मिलने गया था बॉयफ्रेंड थाना साहनेवाल पुलिस को दी शिकायत में गांव हीरां के रहने वाले 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून की रात करीब 11:30 बजे उसका दोस्त मनप्रीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में गया था। उस समय वह और उनका साथी सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे।

चीखें सुनकर पहुंचे दोस्त लवप्रीत के अनुसार कुछ देर बाद उन्हें अंदर से मनप्रीत की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। वहीं उसके पास मनप्रीत की गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थी।

जान से मारने की नीयत से हमला किया उसने बताया कि खुशी ने मनप्रीत सिंह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया है। इसके बाद घायल मनप्रीत को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खुशी हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाई बोला- लड़की लगातार अपने बयान बदल रही उधर, मनप्रीत के भाई गोपी ने कहा कि अभी तक मनप्रीत बातचीत करने की हालत में नहीं है। वह युवती से कैसे मिला और कब से जानता है यह उन्हें भी नहीं पता। उन दोनों की किस बात को लेकर लड़ाई हुई है यह अभी पता नहीं चला।

उन्होंने कहा कि मनप्रीत के होश में आने के बाद पता चलेगा कि कमरे में दोनों में किस बात को लेकर बहस हुई है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार किया हुआ है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। मनप्रीत सिंह गांव हीरां में अपना सैलून चलाता है। वह करीब 5 महीने पहले मलेशिया से वापस लौटा था।

पुलिस ने गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया शिकायत मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने खुशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

क्या दिल्ली अग्निकांड से कोई सबक ले जालंधर प्रशासन? शहर में खड़े हो रहे अनेकों संदिग्ध होटलों की कब होगी हो जांच? नगर...

Buland Kesari/ जालंधर: गत सप्ताह दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में कई लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झंझोड़...

You cannot copy content of this page