iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमोहाली में छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप: दोस्ती का प्रेशर बनाया, नहीं...

मोहाली में छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप: दोस्ती का प्रेशर बनाया, नहीं मानने पर स्कूल जाते समय उठाया; दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंका

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/मोहाली के जीरकपुर में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के मुताबिक, स्कूल जाते समय आरोपियों ने उसे कार में अगवा कर लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया। सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बाद में पीड़िता को एक इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़िता की मां की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 70(2), 140(3), 351(1), 351(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब 4 प्वाइंट में जानिए सारा मामला है क्या

पहले दोस्ती का प्रेशर बनाया, फिर अगवा किया: शिकायत के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि इनमें से एक युवक पिछले कुछ दिनों से उस पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था।

मुंह पर नशीले पदार्थ से भीगा कपड़ा रखाः विरोध करने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर नशीले पदार्थ से भीगा कपड़ा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी छात्रा को अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। दोपहर करीब 2:15 बजे आरोपी उसे अर्धबेहोशी की हालत में जीरकपुर में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दूसरे दिन फिर अगवा किया, रेप किया: अगले दिन 7 अगस्त को छात्रा डर के बावजूद स्कूल के लिए निकली। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दोबारा रास्ते से अगवा कर लिया और उसके साथ फिर दरिंदगी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया।

गिफ्ट शॉप के पास छोड़कर फरारः शाम करीब 5 बजे आरोपी छात्रा को बलटाना की एक गिफ्ट शॉप के पास छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से छात्रा ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे डरी-सहमी और बदहवास हालत में घर ले गए। बाद में परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया तो पता चला कि छात्रा दोनों दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी।

CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध कार की तलाश

iTree Network Solutions +91-8699235413

दूसरे दिन छात्रा के समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिलहाल पुलिस छात्रा के घर से स्कूल तक के पूरे रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में पुलिस का मुख्य फोकस वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध कार और तीनों आरोपियों की पहचान करने पर है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर के होटल में युवती की लाश मिली: 2 दिन से ठहरी हुई थी, युवक मिलने आता था, रूम से सूटकेस भी मिला

Buland kesari/जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल...

You cannot copy content of this page