iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में रंजिशन युवक को नंगा कर पीटा:एक्टिवा-बाइकों पर आए 2 गुटों...

लुधियाना में रंजिशन युवक को नंगा कर पीटा:एक्टिवा-बाइकों पर आए 2 गुटों ने मचाया हुड़दंग; धारदार हथियारों के साथ वीडियो किया वायरल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए हुड़दंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के सलेम टाबरी इलाके में कुछ युवकों ने सरेआम दहशत का माहौल बना उत्पात मचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 7 से 8 युवक एक्टिवा-बाइकों पर सवार होकर, हाथों में धारदार हथियार लिए गालियां देते और विरोधी गुट को ललकारते हुए नजर आ रहे हैं।लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में धारदार हथियार के साथ ललकारे मारते युवक। -

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस घटना के बाद से पूरे स्थानीय इलाके में खौफ और सहम का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा विवाद दो अलग-अलग गुटों-सलेम टाबरी और हैबोवाल-के बीच पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा हुआ है। दोनों गुटों के हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
सलेम टाबरी इलाके में ललकारे मारने पहुंचे वाहनों पर युवक।
सलेम टाबरी इलाके में ललकारे मारने पहुंचे वाहनों पर युवक।

सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरी घटना विवाद की शुरुआत (हैबोवाल के युवक के साथ बेअदबी): इस पूरी घटना की जड़ें एक पुरानी रंजिश से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि पहले सलेम टाबरी इलाके के एक गुट ने हैबोवाल इलाके के एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। बात यहीं खत्म नहीं हुई; उन्होंने उस युवक को निर्वस्त्र कर पीटा और उस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।

बदले की नीयत से सलेम टाबरी पहुंचा हैबोवाल गुट: अपने साथी के साथ हुई इस बेइज्जती और मारपीट का बदला लेने के लिए हैबोवाल गुट के युवक भड़क उठे। इसी रंजिश के चलते हैबोवाल गुट के युवक सलेम टाबरी इलाके में उन लड़कों को ललकारने और सबक सिखाने पहुंचे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

धारदार हथियारों का प्रदर्शन और हुड़दंग: सलेम टाबरी में पहुंचे इन 7 से 8 युवकों ने बाइकों पर सवार होकर जमकर उत्पात मचाया। उनके हाथों में तेजधार हथियार थे और वे सरेआम गालियां देते हुए मोहल्ले में शोर-शराबा कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फैलाई दहशत: हथियारों के साथ मोहल्ले में घूमने वाले इन युवकों ने खुद ही अपनी इस हरकत का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, ताकि वे अपना खौफ कायम कर सकें। खुलेआम मोहल्ले में धारदार हथियारों के साथ इस तरह के शक्ति प्रदर्शन से सलेम टाबरी के आम निवासियों में भारी दहशत है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर डरे हुए हैं। इस मामले में ADCP समीर वर्मा ने कहा कि वीडियो की जांच करवा कर जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮਲੋਟ-ਬਠਿੰਡਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ PRTC ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਵਿਚਾਲੇ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੋਵੇਂ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਸਮੇਤ 14 ਜ਼ਖਮੀ

Buland kesari/ਮਲੋਟ-ਬਠਿੰਡਾ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਇੱਕ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. (PRTC) ਬੱਸ ਅਤੇ...

You cannot copy content of this page