iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिर में तवा मारकर पत्नी की हत्या:आंखें तक बाहर निकलीं, थाने जाकर...

सिर में तवा मारकर पत्नी की हत्या:आंखें तक बाहर निकलीं, थाने जाकर बोला- मैंने जनानी का मर्डर कर दिया, मुझे अरेस्ट करो

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब के जालंधर में पति ने पत्नी के सिर में तवा मारकर हत्या कर दी। इतने जोरदार और ताबड़तोड़ वार किए गए थे कि महिला की आंखें तक बाहर आ गई थीं। महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पड़ोसियों ने बताया कि महिला के कत्ल के बाद फैक्ट्री गए उसके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि कत्ल के बाद पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे अरेस्ट कर लो।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर, ASI बलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी अभी फरार है और वो थाने नहीं आया था। परिवार नेपाल से है और यहां किराए के मकान में रह रहा था। पति पर पहले भी नेपाल में कत्ल का केस दर्ज है।

कत्ल के बारे में जानकारी देते बसपा नेता।
कत्ल के बारे में जानकारी देते बसपा नेता।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

  • 15 दिन पहले ही जालंधर आएः मामला जालंधर के थाना लांबड़ा एरिया में आते सागर एन्क्लेव का है। मृतक महिला की पहचान सीता देवी (48) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी की पहचान संतोष विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और करीब 10 से 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था।
  • कत्ल करके खुद थाने पहुंचा बेखौफ आरोपीः सागर एन्क्लेव निवासी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिला संयोजक विजय यादव ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे उन्हें इस वारदात की सूचना मिली। वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी पति बिल्कुल बेखौफ रहा। वह खुद पुलिस थाने गया और वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला- मैं अपनी जनानी (पत्नी) का मर्डर करके आया हूं।
  • झगड़े के बाद सिर पर हमला कियाः थाना प्रभारी ने बताया कि पति संतोष रविवार को घर पर आया था। इस दौरान बड़ा बेटा काम के सिलसिले में चला गया और छोटा बेटा नीचे आकर मोबाइल में व्यस्त हो गया। जिसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति संतोष ने पत्नी सीता के सिर पर तवे से कई बार वार किए। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटे आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, दोनों में हुए विवाद की वजह सामने नहीं आई है।

मकान मालिकों ने नहीं कराई थी पुलिस वेरिफिकेशन

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के बाद इलाके में प्रवासियों के वेरिफिकेशन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीए निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाना लांबड़ा के एसएचओ से दो-तीन बार बात की थी कि कॉलोनी में आकर किराएदारों की जांच की जाए। साथ ही मकान मालिकों से भी अपील की गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर और लांबड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना पहचान पत्र और वेरिफिकेशन के आरोपी को कमरा कैसे दिया गया।

थाना प्रभारी लांबड़ा बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

डिवाइडर से टकराई थार, स्टूडेंट की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े, 4 दोस्त घायल, एक का सिर फटा; जिम जाने को निकले थे

Buland kesari/लुधियाना में आज गुरूवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें...

You cannot copy content of this page