iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News1 महीने की प्रेग्नेंट महिला को पीटा:छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ...

1 महीने की प्रेग्नेंट महिला को पीटा:छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ मिलकर की पिटाई; 4 महीने पहले हुई शादी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के नीची मंगली इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महज 4 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां बजी थीं, वहां अब चीख-पुकार मच गई है। जहां सगी छोटी बहन (शांति) ने अपने ससुराल वालों और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही 1 महीने की गर्भवती बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जबरदस्त लड़ाई साफ नजर आ रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

खाना खा रही थी पीड़िता, तभी गेट तोड़कर टूट पड़े हमलावर

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिरोजपुर की रहने वाली इस युवती की शादी 4 महीने पहले विकास नाम के युवक से हुई थी। विकास नट बोल्ट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता है और सामान लोड करने का काम करता है। शादी के बाद दोनों नीची मंगली इलाके में फैक्ट्री में ही कमरा लेकर रह रहे थे।

जानकारी देते हुए महिला का पति।
जानकारी देते हुए महिला का पति।

परसों ही पीड़िता अपने मायके से वापस लौटी थी। घटना के वक्त वह अपने कमरे में बैठकर शांति से खाना खा रही थी तभी अचानक उसकी छोटी बहन शांति (जो एक कंपनी में काम करती है), जीजा शेखर, धर्मिंदर और शांति के ससुराल वाले वहां आ पहुंचे । उन्होंने गेट खोला और बिना कुछ सोचे-समझे गर्भवती बहन पर टूट पड़े।

विवाद की असली जड़: जबरन शादी का दबाव और पुराना क्लेश

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस पूरी रंजिश के पीछे पुरानी बातें और शादी का विवाद सामने आ रहा है। पीड़िता की मां ने अपनी मर्जी से अपनी बड़ी बेटी की शादी विकास से करवा दी थी, जो लड़की की बहन और कुछ रिश्तेदारों को मंजूर नहीं था। बताया जा रहा है कि छोटी बहन शांति और अन्य रिश्तेदार बड़ी बहन की शादी धर्मिंदर नाम के शख्स से करवाना चाहते थे। (जो पहले ही तलाकशुदा था )और शांति का मामा लगता था ।

शादी के बाद से ही विवाद: अपनी मर्जी की जगह विकास से शादी हो जाने के कारण, शादी के पहले दिन से ही परिवार में क्लेश चल रहा था।और धमकीं देते थे की लुधियाना आय तो मार देगें ।

वीडियो में दिखी मारपीट, पति को मिली मौत की धमकी

इस हमले में छोटी बहन शांति ने अपनी बड़ी गर्भवती बहन को बेरहमी से पीटा। 1 महीने की प्रेग्नेंसी होने के बावजूद हमलावरों को जरा भी तरस नहीं आया। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस कदर घर में घुसकर कोहराम मचाया गया है।

इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बाद में फोन करके पति विकास को सीधी धमकी दी है विकास, अब तेरे को मारना है। हालाकि महिला इलाज करवा रही है। मेडिकल करवा लिया है और पुलिस को शिकायत दी गई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर के वार्ड 26 में दूषित पेयजल की सप्लाई:पैसे देकर पानी खरीदने को मजबूर लोग; चुनाव में वोट मांगने वाले नेता गायब

Buland kesari/जालंधर के वार्ड नंबर 26 के निवासी पिछले 3 सालों से पीने के साफ पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों,...

You cannot copy content of this page