iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का...

AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित फर्जी वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सोची-समझी साजिश करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने आज जालंधर में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर के पास स्थित बीजेपी व अकाली दल के कार्यालयों का घेराव किया। इसके साथ ही हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब विरोधी भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक का इस्तेमाल कर यह फर्जी वीडियो तैयार किया गया है। AAP ने चेतावनी दी है कि वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब विरोधी भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब विरोधी भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

विपक्ष के पास जनता के बीच जाने का मुद्दा नहीं

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उनके अनुसार विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की साजिश रच रहे हैं।

राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश

iTree Network Solutions +91-8699235413

AAP कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पंजाब का बच्चा-बच्चा यह जान चुका है कि इस वीडियो के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। उनका आरोप है कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है।

कार्यकर्ताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी दलों के पास अब कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा के पास केवल दो विधायक हैं और शिरोमणि अकाली दल की स्थिति भी कमजोर है, इसलिए वे सिर्फ बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं।

पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।
पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।

बीजेपी और अकाली दल के दफ्तरों का घेराव

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल भाजपा दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी इलाकों में शिरोमणि अकाली दल के कार्यालयों का भी घेराव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भले ही इस संबंध में कोई सीधा निर्देश न दिया हो, लेकिन एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ फैलाए जा रहे कथित झूठे प्रचार का डटकर मुकाबला करें।

AAP नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर जांच में यह वीडियो पूरी तरह AI जनित या फेक साबित होता है जिसकी उन्हें पूरी उम्मीद है तो इस वीडियो को बनाने, इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और वायरल करने वाले हर एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में कोठी से नाबालिग गायब:मां ने पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, CP को मांगपत्र सौंपा; 4 महीने से कर रहा था काम

Buland kesari/जालंधर में टांडा फाटक के पास स्थित एक कोठी में काम करने वाला नाबालिग पिछले कई दिनों से लापता है। बच्चे की मां...

You cannot copy content of this page