IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200
बुलंद केसरी ब्यूरो, लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आती Victoria Colony में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक एएसआई को संदिग्ध हालत में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने घायल एएसआई को गंभीर हालत में उपचार के लिए DMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनके जबड़े की सर्जरी की गई है। वहीं सचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल ASI की पहचान बलबीर सिंह निवासी बद्दोवाल विक्टोरिया कालोनी के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार ASI बलबीर थाना जमालपुर में तैनात है। नाइट शिफ्ट पूरी करके वह घर पहुंचे थे। वर्दी वगैरह उतार कर आराम कर रहे थे। इस बीच अचानक से गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी ने देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में खून बिखरा पड़ा था। बलबीर के जबड़े में गोली लगी थी। उनकी पत्नी ने तुरंत फोन कर पड़ोसी को घटना के बारे बताया। इसके बाद बलबीर सिंह को तुरंत DMC अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उसे अस्पताल में दाखिल कर सर्जरी कर दी है। बलबीर की हालत पहले से काफी बेहतर है। बलबीर सिंह के बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं।
उधर, थाना दाखा के मुख्य इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह चीमा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई है। गोली किन हालातों में चली, इस बारे में फिलहाल किसी को कुछ नहीं पता। बलबीर सिंह के होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Bullet, fired, under suspicious, circumstances, hits, ASI’s, jaw, admitted, hospital, critical condition








