IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521
बुलंद केसरी ब्यूरो, चंडीगढ़ः Punjab की झांकी को Republic Day की parade में शामिल न करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। वहीं, अब इस मामले में Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने BJP के नेतृत्व वाली Central government द्वारा Punjab की झांकी को रद्द करने के मुद्दे पर ‘सरासर सफेद’ झूठ बोलने पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि Jakhar का झूठ अब सबके सामने आ गया है। अब वह कौनसा मुंह लेकर पंजाबियों के बीच जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा एक ही तर्क रहा है कि Central government ने Punjab विरोधी भावना के कारण राज्य की झांकी को रद्द किया है, लेकिन Jakhar Central government के इस कदम को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कोई आधार नहीं है।
CM Maan ने कहा कि Jakhar ने यह कहकर राज्य के लोगों को गुमराह किया है कि राज्य सरकार के posters को रद्द करने का कारण यह है कि उनमें मुख्यमंत्री की तस्वीरें है और यह पूरा बयान Jakhar की कोरी कल्पना है। CM Maan ने कहा कि अब जब Ministry of Defence ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि इस झांकी पर कोई तस्वीर नहीं थी, तो Jakhar का झूठ बेनकाब हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा Republic Day parade के लिए Design की झांकी का उद्देश्य Punjab की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ शहीदों के बलिदान की परंपरा को दर्शाना है। Republic Day parade के लिए राज्य की झांकी को रद्द करने के लिए BJP के नेतृत्व वाली Central government की आलोचना करते हुए उन्होंने दोहराया कि सत्ता की भूखी Central government स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के अपार योगदान को नजर अंदाज कर रही है।
CM Maan ने कहा कि BJP government Punjab को नीचा दिखाने के लिए गलत हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि शहादत और बलिदान Punjab की गौरवशाली विरासत का हिस्सा है, जिसे Punjab की झांकियों में दिखाया जाता रहा है।
CM Bhagwant Mann, hit back, Sunil Jakhar, regarding, tableaus Punjab, said, Now with, which face, will you, go among, Punjabis










